Mon. Apr 28th, 2025

बुद्ध विहार भीम नगर बडोरा में रमा आई उत्थान समिति और जय भीम युवा समिति के बैनर तले रविवार को तथागत भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस कार्यक्रम में भदंत रत्नबोधी महाथेरो त्रिरत्न बुद्ध विहार सारनी, पूज्य दीपांकर भंते, पूज्य मिगल जुट्टी और पंचशील नंदा भत्ते प्रमुख रूप से मौजूद रहे। प्रतिमा अनावरण के पूर्व सुबह 11 बजे भिक्खू संघ को सामूहिक भोजन दिया गया। इसके बाद 2 बजे से संतु पठन के बाद प्रतिमा का अनावरण हुआ।

वहीं धम्म देशना के पश्चात भिक्खू संघ को धम्म दान दिया। समिति ने बताया भारतीय सिने अभिनेता बौद्ध कार्यकर्ता गगन मलिक फाउंडेशन की ओर से भगवान बुद्ध की प्रतिमा मिली है। इस अवसर पर आशीष खातरकर, मनीष चौकीकर, रितिक पंडागरे, जितेंद्र लोखंडे, सोनू मासोदकर, पारुल झोड़, दीक्षा चौकीकर, मोहित डोंगरे, निधि लोखंडे, शिव किशोर पाटिल, गुलाब सरनेकर मौजूद थे।

Related Post