Sat. Oct 19th, 2024

महामानव, बोधिसत्व, विश्वरत्न, संविधान निर्माता, डॉ बाबासाहब अम्बेडकर जी के पूर्णाकृति प्रतिमा का वियतनाम में अनावरण किया गया। भारत देश वासियो के लिये गौरव का विषय है की 2 सितंबर 2023 को वियतनाम के सोफ्टेग प्राप्विंस में अलोवो फीटइश्वर टेंपल में हॉनेबल थिक नाथ थू के करकमलों द्वारा डॉ बाबासाहब अम्बेडकर जी के पूर्णाकृती प्रतिमा का अनावरण हुआ। इस के पूर्व में भी हॉनेबल थिक नाथ थू जी के हस्ते बाबासाहब के दो प्रतिमाओ का अनावरण संपन्न हो चुका है।

ज्ञात हो की वियतनाम के बौद्ध भिक्षु होनेबल थिक नाथ थू जी के द्वारा गत वर्ष चैत्य भूमि मुंबई में भारतीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय ट्रष्टी भीमराव जी आंबेडकर एवं गगन मलिक फाऊंडेशन के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष, धम्मदूत गगन मलिक के समक्ष महामानव बोधिसत्व डॉ बाबासाहब अम्बेडकर जी के बुद्धभूमि भारत में बौद्ध धम्म के लिए किए गए कार्यों से अत्यधिक प्रभावित होकर वियतनाम में 10 बाबा साहब की प्रतिमा लगाने की घोषणा की थी।

गगन मलिक फाऊंडेशन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष धम्म दूत गगन मलिक भारत देश में बौद्ध धम्म के प्रचार और प्रसार के साथ बुद्धिस्ट देशों में बाबासाहब के विचारो का भी प्रचार प्रसार कर रहे है। अभी तक महामानव, बोधिसत्व, डॉ बाबा साहब अम्बेडकर जी की थायलैंड में दो और वियतनाम में तीन प्रतिमा का अनावरण हो चुका है।इन सभी कार्यों का श्रेय गगन मलिक फाऊंडेशन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष धम्म दूत गगन मलिक जी को जाता है।

Related Post